ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिजनों ने कोतवाली में काटा हंगामा

परिजनों ने बेकरी मालिक को ठहराया दोषी, मुआवजे की मांग
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत हो गयी। परिजनों ने बेकरी मालिक को दोषी ठहराते हुए मुआवजा व आर्थिक सहायता की मांग करने लगे और कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद परिजनों को शांत किया व एक का शांति भंग में चालान भी कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी सोनू श्रीवास्तव उम्र 27 वर्षीय पुत्र दीपचन्द्र एक बेकरी में काम करता था। प्रतिदिन की तरह सोनू ई0 रिक्शे द्वारा बिस्कुट पहुंचाने कम्पिल के गॉँव रूदैन गया था। वापस लौटते समय गांव मनिकपुर के पास उसका ई0 रिक्शा पलट गया। जिससे सोनू उसके नीचे दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से सोनू को 108 एंबुलेंस द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमरेश कुमार ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद बेकरी मालिक और परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गये। देर रात्र शव घर पहुंचा। सुबह होते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार शव लेकर कोतवाली पर पहुंचे। परिजनों ने बेकरी मलिक पर हत्या का जिम्मेदार बताते हुए आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्वा चौकी इन्चार्ज सोमवीर सिंह, कांस्टेबिल विजय गूर्जर, कास्टेबल सचिन, कांस्टेबिल पुष्पेन्द्र, कांस्टेबिल विनीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब भीड़ नियत्रित नहीं हुई तो पुलिस ने कार्रवाई की हंगामा कर रहे जनपद एटा के सकीट निवासी भगवानसिंह को हिरासत में लेकर शान्तिभग के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस की सख्ती देख प्रदर्शनकारी तितर विवर हो गये। कम्पिल पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *