2 जनवरी को निकाली जायेगी भव्य नगर प्रवेश यात्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा में एक विशेष साधु संतों के साथ बैठक की गई। जिसमें कहा गया कि पांचाल घाट के तट पर मेला रामनगरिया की शुरूआत होने वाली है। जिसमें कहा गया कि जो सनातन को नहीं मानते, जो देवी देवताओं को नहीं मानते, उनका इस मेले में प्रवेश वर्जित होना चाहिए और ना ही उनका किसी प्रकार का यहां निवास और ना ही किसी प्रकार का कोई कैंप लगना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ सत्यगिरि महाराज जूना अखाड़ा के अध्यक्ष ने बताया है कि हम सभी साधु संतों के लिए प्रशासन द्वारा बिजली, पानी व निवास बनाये गयो हंै, जिसको लेकर जब तक मेला रामनगरिया की शुरुआत है उससे पहले तैयार कर दिया जाएगा, जो कि अभी तक काम चल रहा है और कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अभी तक किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था की शिकायत नहीं है। साधु संतों की बैठक में कई अखाड़े के साधु संत शामिल रहे। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से संतों ने निर्णय लिया कि नगर प्रवेश यात्रा दिनांक ०२ जनवरी को प्रारम्भ होकर ६ नंबर सीढ़ी से पुल से ब्रह्मदत्त द्विवेदी चौराहा पांचाल घाट से कादरीगेट से साहबगंज चौहारा, नाला मछरट्टा, गुदड़ी होते हुए पक्कापुल चौराहा से तिकोना चौकी, बजरिया रोड, बजरिया पुलिस चौकी से रेलवे स्टेशन तिराहा होते हुए रेलवे रोड से चौक, नेहरु रोड होते हुए बस अड्डे से आवास विकास मसेनी चौराहा से पांचाल घाट होते हुए मेला क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस यात्रा को सुचारु रुप से सम्पन कराने के लिए पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाये।
सनातन व देव देवताओं को न मानने वालों का मेले में प्रवेश रहेगा वार्जित-जूना अखाड़ा
