फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। काफी प्रयासों के बाद भी इनमें कमी नहीं आ रहा है। इसी क्रम में दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी बरौन ले जाया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के पनकी निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र दया प्रसाद अपनी बाइक से नवाबगंज की ओर किसी काम से जा रहे थे। हथियापुर क्रॉस करने के बाद सामने से आ रह़े तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कई गहरी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। धर्मेंद्र के भतीजे प्रांशु ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी बरौन पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस व परिजनों को सूचना दे दी गई है।
तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल
