मुख्यमंत्री सामूूहिक विवाह में 170 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार

एक का कराया गया निकाह, जनप्रतिनधियों ने जोड़ों को दिया आशीर्वाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 170 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने युगल जोड़ों को नया जीवन शुभारंभ करने पर शुभकामनायें दीं तथा सरकार की ओर से दिये जाने वाले उपहार भेंट किये गये।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर के क्रिश्चियन ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत १६९ जोड़ों का हिन्दू रीतिरिवाज व ०१ जोड़े का निकाह सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर मौजूद सुशील कुमार शाक्य विधायक विधानसभा अमृतपुर, रूपेश गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं डी0एस0 राठौर जिला महामंत्री, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी, वीरेन्द्र सिहए प्रदेश सह संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ, सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह, उपजिलाधिकारी सदर महेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) कायमगंज रजनीकांत, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनोद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों ने युगल जोड़ों को नया जीवन शुरु करने पर बधाई दी। वर-वधू को उपहार के रूप चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, प्रेशर कुकर, ट्राली बैग इत्यादि रुपया 10000/- की आवश्यक सामग्री वितरित की गयी। समस्त वर-वधू को अधिकारियों द्वारा सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिये मंगल कामनाऐं की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *