रामनगरिया मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर साधु संतों में रोष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित मेला श्री रामनगरिया में अव्यवस्थाओं को लेकर साधु संतों ने बैठक कर नाराजगी जाहिर की। आक्रोशित संतों ने कहा कि यदि शीघ्र ही व्यवस्थायें दुरुस्त नहीं हुई, तो प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जायेगी।
जानकारी के अनुसार मेला का शुभारंभ आगामी 03  जनवरी 2026  को होना है। जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी भी मेले में कई व्यवस्थायें हैं। जिसको लेकर मंगलवार को साधु संतों ने बैठक कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थायें दुरुस्त नहीं की गयी, तो प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा। साधु संतों ने कहा कि अभी में रास्तों का समतलीकरण नहीं कराया गया है तथा शौचालय, पानी, बिजली की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है। जिससे यहां कल्पवास कर रहे कल्पवासियों व साधु संतों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेले में अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गयी है। जिससे सर्दी के मौसम में काफी लोग बीमार हो रहे हैं। बैठक के दौरान पंचदश नाम जून अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज, रामताल आश्रम के महंत मनमोहन दास, कन्हैया महाराज, महंत परशुराम दास, श्यामपुरी, विरेंद्रपुरी, श्यामपुरी, रामगिरी आदि साधु संतगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *