कोहरे का कहर: बाइक अनियन्त्रित होकर गड्डे में गिरने से नल मिस्त्री की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज़। घना कोहरा होने पर बाइक अनियन्त्रित होकर गडडे में गिरने से नल मिस्त्री की  मौके पर मौत हो गई। जिससे परिजनो में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गाँव नगला मोहन निवासी मुनीश राजपूत उम्र 35 वर्षीय पुत्र सोनेलाल राजपूत जो की नल मिस्त्री का काम करते थे।  सुबह,को बाइक द्वारा परचून की दुकान से कुछ सामान खरीदने फ़ौजी की दुकान पर आए वहाँ से ब्राहिमपुर जागीर पहुचकर कुछ अन्य सामान खरीदने जा रहा था, जैसे ही वह ब्राहिमपुर नीरज भट्टे के निकट तिराहे के पास पहुँचते ही उनकी बाइक घने कोहरा होने के कारण अनियंत्रित होकर गडडे मे गिरने से उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणो ने पुलिस वं मृतक के परिजनो को दी मौके पर पहुँचे परिजन व हल्का इन्चार्ज सुधापाल ने पहुँचकर जाँच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *