देश में आनलाइन शापिंग का व्यापारियों के व्यापार पर प्रभाव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 22वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति सभागार में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने देश में आनलाइन शापिंग का व्यापारियों के व्यापार पर प्रभाव विषय पर अपने विचारों को व्यक्त किया। प्रतियोगियों का मानना है कि आनलाइन शापिंग से व्यापारियो को काफी नुकसान हो रहा है। प्रतिभागी प्रिया ने बताया कि आनलाइन शापिंग से ग्राहक खुश है। सामान आसानी से बदल जाता है। ज्योति ने लिखा कि आनलाइन शापिंग से सभी सन्तुष्ट हैं। खराब सामान आसानी से बदल जाता है। दुकान से सामान लेकर वापस करो तो व्यवहार खराब होते हैं। सुहानी का कहना है कि आनलाइन शापिंग से दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन ग्राहकों को सामान दरवाजे पर ही मिल जाता है, आसानी से बदल जाता है। कोई झिकझिक नहीं होती है। प्रगति का मानना है कि आनलाइन शापिंग से अधिकांश दुकानदारों के व्यापार पर सीधा प्रभाव पड़ा है। कुछ की तो कई दिन तक बिक्री नहीं होती है। प्रतिभागी अंशिका, प्रगति, ज्योति, प्रिया, सुहानी, पूर्वी, राधिका, मान्सी, प्राची, शिवा यादव, श्वेता, कशिश, प्रभा, जाहनवी, संजना, सहजल, आरती, पायल, कृष्णा, पूजा, प्रियांशी, प्रीती, सोनम, दुर्गा, ऐश्वर्या ने भाग लिया। प्रतियोगिता सच्चिदानंद मिश्रा, कृष्णकांत अक्षर एवं हर्ष दुबे के संयोजन में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का परिणाम १३ जनवरी को घोषित किया जायेगा। इस मौके पर डा0 संदीप शर्मा अध्यक्ष, कुशाग्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
युवा महोत्सव में निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
