फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर की ग्रामसभा बुढऩामऊ विकास खंड बढ़पुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। डीएम ने ग्रामीणों से एस0आई0आर0 के अंतर्गत 06 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने, फार्मर रजिस्ट्री कराने, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने, फैमली आईडी बनवाने की अपील की। डीएम व एसपी ने गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम चौपाल में डीएम-एसपी ने जरुरतमंदों को वितरित किये कम्बल
