40 उपभोक्ताओं के काटे गये विद्युत कनेक्शन
20 उपभोक्ताओं ने लिया वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत विभाग ने बुधवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगोरा गांव में बिजली बिल राहत योजना के तहत एक शिविर का आयोजन किया। इस दौरान समाधान योजना के तहत लगभग 1 लाख रुपये जमा किए गए। शिविर में 40 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि 20 उपभोक्ताओं ने वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाया।
शिविर में उन 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए जिन्होंने बिजली बिल का बकाया भुगतान नहीं किया था। इसके अतिरिक्त 20 उपभोक्ताओं ने सरकार की वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाते हुए अपने पुराने विवादों और बकाये का निपटारा किया। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत की छूट, मूल बकाया राशि में 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। इस शिविर में नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा के साथ वीर सिंह, गौरव सिंह, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, मंजेश कुमार और हुकुम सिंह सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिजली बिल राहत योजना के तहत लगा शिविर
