मेला श्रीराम नगरिया में एलोपैथिक व होम्योपैथिक के लगे है शिविर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर आयोजित श्री रामनगरिया मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। मेले में आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए एलोपैथिक व होम्योपैथिक दोनों चिकित्सा पद्धतियों से इलाज की समुचित व्यवस्था की गई। शिविर में बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, जोड़ों के दर्द, पेट, बी0पी0, शुगर संबंधी रोग एवं अन्य सामान्य बीमारियों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की जा रही है। आवश्यकता पडऩे पर मरीजों को आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। स्वास्थ्य शिविर का संचालन एसीएमओ सर्वेश यादव के निर्देशन में चल रहा है। स्वास्थ्य कैप में कल्पवासियों को चिकित्सक डॉ0 एकांश चतुर्वेदी, डॉ0 शिशिर यादव, निर्दोष यादव, राजेश कुमार, सोनू वार्डबॉय, लैब टेक्नीशिनय इंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं एलोपैथिक पद्धति से 460 मरीजों तथा होम्योपैथिक से 350 मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गई।
810 कल्पवासियों ने परीक्षण कराकर ली औषधि
