ऑफिस में महिला के साथ अश्लील करने वाले कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव सस्पेंड

समृद्धि न्यूज। कर्नाटक के डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी के0 रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर ये एक्शन कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया है। वीडियो में उन्हें अश्लील हरकतें करते देखा जा रहा है। हालांकि, रामचंद्र राव ने वीडियो को फर्जी और मॉफ्र्ड बताते हुए खुद को फंसाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी में दफ्तर में बैठा नजर आ रहा है। अधिकारी के साथ एक महिला भी है, महिला के साथ अधिकारी अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हडक़ंप मचा है। दूसरी ओर वायरल वीडियो में नजर आ रहे अधिकारी का कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। रामचंद्र राव ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वीडियो को फेक बताते हुए कहा कि ये वीडियो पूरी तरह से मॉफ्र्ड और एडिटेड है। वायरल वीडियो ऑफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज का बताया जा रहा है।। जहां ऑफिस में अपने चैंबर में रामचंद्र राव एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए। अब रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे और अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *