
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। आकाशीय बिजली गिरने से घर का सामान जल गया तथा बच्ची झुलस गयी। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बवना निवासी मुबीन खां पुत्र हमीद खां अपने परिजनों के साथ घर में सोए हुए थे और सुबह परिजन जागकर चाय नाश्ता करने लगे। अचानक आकाशीय बिजली गडग़हड़ाई तथा मुबीन खां के घर पर गिर गई। जिससे घर में बैठी मां के पास डेढ़ वर्षीय बच्ची शिफा गंभीर रूप से झुलस गई। बिजली गिरने की धमक से लेंटर तक चटक गया तथा दीवारों का प्लास्टर छूटकर अलग जा गिर। प्लास्टर लगने से पुत्र शमीम भी चोटिल हो गया। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक सामान, फ्रीज, कूलर आदि जल गये। आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गये। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने हुई क्षति का आंकलन किया।
