WPL 2026 के फाइनल में RCB टीम DC को हराकर बनी चैंपियन

समृद्धि न्यूज। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब अपने नाम कर लिया है। RCB ने 5 फरवरी को BCA स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले आरसीबी ने WPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था।Image मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने 2023 और 2025 में WPL के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने से दूर रह गई। महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा कि उन्हें अपनी टीम और खासतौर पर प्रशंसकों पर बेहद गर्व है।

उन्होंने कहा कि आरसीबी के फैंस दुनिया के सबसे बेहतरीन फैंस हैं, जो हर जगह टीम का साथ देते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि इस हार से उनकी टीम सीखेगी। गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी की जीत के तुरंत बाद विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम की फोटो साझा करते हुए लिखा, हम फिर से चैंपियन बन गए हैं। आरसीबी का झंडा बुलंद रखा है और यह एक ऐसी उपलब्धि है जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं। स्मृति मंधाना, पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। आप सभी इस जीत के हकदार हैं। इस पल का आनंद लें और अपने अद्भुत फैंस के प्यार को महसूस करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। कोहली का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो टीम के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *