एक पेड़ पीडीए के नाम के तहत डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने किया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा 193 के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में अमृतपुर विधानसभा के सभी सेक्टरों में धूमधाम से सपा मुखिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वहीं क्षेत्र शमसाबाद के ग्राम उलियापुर में सपा के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने एक पेड़ पीडीए के नाम तहत वृक्षारोपण कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाव को देख सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाये जाने की हुंकार भरी। इस अवसर पर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने सभी को संबोधित कर आभार व्यक्त किया।
डॉ0 जितेन्द्र यादव ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव हमेशा से गरीबों, किसानों और युवाओं के हक की लड़ाई लड़ते आए हैं। आज उनके जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के रूप में मनाया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रगतिशील विचारों और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, सुनील कुमार उर्फ सरल दुबे, पूर्व नगर महा अध्यक्ष विजय यादव, सुधीर यादव, भोला यादव, देवेन्द्र यादव, अनुराग यादव, सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
