क्षेत्र के विकास व पीडीए को मजबूत करना मेरा उद्देश्य: नदीम अहमद फारुकी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ५३वां जन्मदिवस पुराने समाजवादी बुजुर्गों को सम्मानित कर केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मंदीप यादव ने किया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में समाजवादी पदाधिकारी व नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष व शमसाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एवं सदर विधानसभा से टिकट के दावेदार नदीम अहमद फारुकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक नदीक अहमद फारुकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलना व संवाद एवं जनता से सम्पर्क करना। विपक्ष में रहते हुए सरकार के द्वारा बैठे हुए लोग क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय कर रहे है। पार्टी में ज्यादातर लोग सम्मान चाहते है। मेरे बुलाने पर वह कार्यक्रम में आये। बहुत ऐसे लोग है जिनका पार्टी को खड़ा करने में उनका त्याग है, उन्हे सम्मानित करने का मौका मिला। संगठन में रहकर मैंने काम किया है मुझे तर्जुबा है, इसलिए लगातार सम्पर्क कर रहे है।
मेरी निरंतर भावना रहती है कि फर्रुखाबाद केलोगों को वरीयता मिले। हमारा अक्सर लोगों के बीच आना-जाना लगा रहता है। जो लोग हमसे जुड़े है उनके बीच बना रहूंगा और लोगों का सम्मान जारी रहेगा। प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आज संगठन बहुत बड़ा है। लोग पीडीए के तहत पार्टी से जुड़ रहे है और कारवां बढ़ रहा है। सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी दमदारी से जीतेगी और सरकार बनायेगी। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि अब पीडीए की लहर है। विरोधी दिखायी नहीं पड़ेंगे। राम के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को जनता उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर संगठन को मजबूत करना और पार्टी को जनपद में सभी सीटे जिताना हम सबकी जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नेता सरल दुबे ने कहा कि अब ब्राह्मण भी जाग गया है और सपा के साथ जुडक़र अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में संगीत की धुनों पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। नदीम अहमद फारुकी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वरिष्ठ समाजवादियों को सम्मानित किया गया है। जिनमें मिन्ना खां, मनमोहन मिश्रा, मोहम्मद शमीम, महेश जाटव, मुजीबुल हसन, राजेन्द्र सिंह यादव, रतन पाल शर्मा, रविन्द्र पाल, हसीन भाई, मुन्नालाल राठौर, राशिद खान आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही मुन्ना लाल राठौर ने आल्हा की धुन पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनायें दी। व्यवस्था जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना व व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना ने देखी। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन, रामप्रकाश यादव कल्लू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, हाजी अहमद अंसारी, सर्वेश अम्बेडकर, केके यादव, इकलाख खां मुंशी, मुख्त्यार अहमद टेनी, शिवम यादव, शाकिर खां, मिन्ना खां, युसूफ खान, दीपक श्रीवास्तव, आनंद यादव, हर्ष गंगवार, विवेक यादव, अनिल यादव, खुर्शीद अहमद, रफी अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, बीना शर्मा, गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर नदीम फारुकी ने पुराने समाजवादियों को किया सम्मानित
