सीएम ने चिकित्सीय योगदान के लिए डा0 वैभव पाठक की सराहना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के डॉक्टरों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के सेवा भाव और योगदान की सराहना की है। जारी एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कोतवाली रोड फतेहगढ़ के निवासी डॉ0 वैभव पाठक को संबोधित करते हुए चिकित्सकों के कार्यों को नमन किया है। सूरज डाग्यनोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर एवं रेडियोलॉजिस्ट यूके गोल्ड मेडलिस्ट डा0 वैभव पाठक के चिकित्सीय कार्यों की सराहना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र में लिखा कि हमारे समाज में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि वे अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भाव से रोगियों को जीवन की नई आशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कोविड महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में डॉक्टरों द्वारा अपनी परवाह किए बिना लाखों नागरिकों की रक्षा करने के प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में सुदृढ़ और सर्वसुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए स्वस्थ नागरिक आवश्यक हैं, क्योंकि एक स्वस्थ उत्तर प्रदेश ही समर्थ और विकसित उत्तर प्रदेश का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि डॉक्टर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की सेवा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

सीएम सामाजिक कार्यकर्ताओं को भेजा सराहना पत्र

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवम मिश्र के निस्वार्थ समाजसेवा, जनता की समस्याओं को उठाने और अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के प्रयासों की सराहना की है। वहीं संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण व सेवाभाव के लिए मुख्यमंत्री ने पत्रकार रिषी सेंगर के कार्यों की सराहना कर प्रशंसा पत्र भेजा है। वर्तमान सरकार ने कानून के राज को प्राथमिकता देकर भयमुक्त माहौल बनाया है। सरकार द्वारा गरीब, वंचित, महिला, युवा और किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास के भाव से एक सशक्त सुरक्षित और अवसर-युक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *