
पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे दंपत्ति को भेजा जेल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जमीन के लालच में पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की मुहं दबाकर हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर दंपत्ति ने किया।
थाना जहानगंज प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी ने हत्या में वांछित चल रहे दंपत्ति शेर सिंह पुत्र स्व0 कामता प्रसाद व उसकी पत्नी ऊषा देवी निवासी ग्राम जैतपुर थाना जहानगंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने सारी जमीन मेरी पत्नी को इसलिये दान कर दी थी कि मेरे छोटे भाई के कोई संतान नहीं है, जमीन के लिये मेरा भाई काफी दिनों से भाग दौड़ कर रहा था। 14 अगस्त को मेरा छोटा भाई प्रदीप कुमार गांव वालों को लेकर जिलाधिकारी के यहां शिकायत करने गया था। वापस आने पर गांव वालों ने बताया कि तुम्हारे पिता को डीएम ने बुलवाया है, जिससे कि सही बात क्या है और इसकी जांच करायी जा सके। मुझे यह सुनकर डर यह सताने लगा कि मेेरे पिता डीएम के सामने पहुंच गये तो वह सबकुछ बता देंगे और फिर मुझ पर मुकदमा दर्ज होने में देर नहीं लगेगी यह डर मुझे सताने लगा। पिता का काफी समय से मैं इलाज करा रहा था। अधिक उम्र व बीमारी के चलते कभी भी कुछ भी बकने लगते थे। इसी संबंध में मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा था, तभी मेरी पत्नी बोली कि इस समय कोई नहीं है मुहं दबाकर मार देते है हमेशा के लिए झगड़ा ही खत्म हो जायेगा। पत्नी के कहने पर मैंने नाक और मुहं दबाया और पत्नी ने हाथ पकड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। यह घटना लगभग ३ से ४ बजे के मध्य की है। आस पड़ोसियों को चीखपुकार कर बताया कि मेरे पिता की मौत हो गई। सुबह मेरे भाई व उसकी पत्नी ने हंगामा शुरु कर दिया और ११२ नम्बर पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित चल रहे दंपत्ति को बघार नाला के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
