चंद्रयान-३ की सफल लैडिंग पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफल ऑपरेशन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबादए वंदे मातरम, माता की जय के जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाई। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया भारत ने चंद्रायन 3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है। इस गौरवशाली छड़ का पूरा विश्व गवाह बना। भारत पहला ऐसा देश बना है जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सतह पर सफलतम चंद्रयान-3 को उतारने में सफलता पाई है। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, जीएस राठौर,सुनील रावत, विकास पांडे,मयंक सिंह बुंदेला, बबीता पाठक, श्वेता दुबे, मीरा सिंह, पीयूष त्रिपाठी, राकेश बाथम, अभिषेक बाजपेई, रचना अवस्थी, अंकित गुप्ता ,रवि बाजपेई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *