
नवाबगंज समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार बारिश के कहर से गिरा गरीब का कच्चा मकान गरीब का उजड़ा आशियाना। नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम जाफर नगर में ओशाफ खान पुत्र नत्थू खान जयपुर में रहकर अपने घर की गुजर करने के लिए सिलाई का काम करते हैं। जो बरसात से एक महीना पहले घर से गए हुए थे वहीं घर पर बच्चों के साथ रह रही पत्नी आलिया बेगम अपने बच्चों के साथ घर में लेटी हुई थी तभी बीते कल की रात अचानक से उनका पूरा घर गिर कर जमीन डोज हो गया पीड़ित का घर कच्चा बना हुआ था जिस पर आगे छप्पर पड़ा था उसका छप्पर पड़े होने के कारण उसे पर पानी भी रुकता रहता था जिस कारण उनका कच्चा मकान बरसात के बाद ढह गया उन्होंने जैसे तैसे अपना सामान निकाल कर दूसरे के घर में रखा अब उनको रहने के लिए भी कोई जगह नहीं बची अब वह प्रशासन की ओर निगाह जमाए हुए हैं कि प्रशासन के सहयोग से उनका रहने के लिए जगह का सहारा बन जाए तो उनके लिए कोई सहारा नहीं बचा है अब दूसरों का घर ही उनके लिए एकमात्र सहारा बना है या फिर जिला प्रशासन गरीब की मदद करे उनके पास कोई व्यवस्था नहीं बची है जिससे वह बच्चों का पालन पोषण कर सकें या रहने के लिए घर बना सके।
