केडी बालिका डिग्री कालेज में राखी बनाओ व मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छात्राओं द्वारा बनायी गई राखियां भेजी गई सैनिक भाइयों के लिए
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णादेवी बालिका डिग्री कालेज लोहिया पुरम आवास विकास स्थित महाविद्यालय में राखी बनाओ व मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं द्वारा बनायी गई राखियों को सैनिक भाईयों के लिए भेजा गया। जिनकी सूनी कलाइयां रक्षा बंधन पर्व पर सजेगी। जिसमें अनामिका, नैना, कीर्ति, कोमल दीक्षित, अपूर्वा गुप्ता, मुस्कान, गौतम, अदीवा, आरती, रोशनी आदि ने भाग लिया। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में कोमल दीक्षित प्रथम, अपूर्वा गुप्ता द्वितीय, मुस्कान व अदीवा तृतीय स्थान पर रही। राखी बनाओ प्रतियोगिता में आरती यादव प्रथम, नैना राजपूत द्वितीय, रोशनी व अनामिका तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्राचार्य व सभी अध्यापकगणों ने सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *