बरसात के बाद गिरी गरीब की छत, दंपत्ति सहित पांच दबे

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। बरसात के बाद तेज धूप निकलने के बाद कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें दंपत्ति व तीन बच्चें दब गये। चीखपुकार पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगर पंचायत के मोहल्ला ताड़ वाली हवेली निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी प्रियंका व पुत्री नंदिनी उम्र 8 साल, परी 6 वर्ष तथा २ वर्षीय पुत्र हर्ष के साथ कच्चे मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात 9:30 बजे कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गयी। जिसमें दंपत्ति सहित तीनों बच्चे मलबे में दब गए। पड़ोस में पड़ी झोपड़ी में पवन के पिता नरेंद्र कुमार ने चीखपुकार शुरु कर दी। मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंच गये और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीडि़त का कहना है कि वह 6 वर्ष से लगातार आवास बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और आज यह घटना घटित हो गई। मलबे में 20 हजार रुपये का सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं सूचना पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने पहुंचकर पीडि़त को ढांढस बंधाया और संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *