
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव ने जनपद फर्रुखाबाद अधिवक्ता सभा का देवेंद्र सिंह यादव निवासी मानिकपुर जैतपुर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कई जनपदों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये हैं। साथ ही फर्रुखाबाद का देवेंद्र ंिसह यादव को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। देवेंद्र सिंह यादव अपनी अधिवक्ता भाइयों की कमेटी बनायेंगे। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव ने उन्हें बधाई दी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने भी देवेंद्र यादव को बधाई दी है। चंद्रपाल सिंह यादव, इलियास मंसूरी के अलावा पार्टी के लोगों ने देवेंद्र को फोन पर बधाई दी।
