सी०पी०आई० में कृष्ण लीला कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी विंग द्वारा कृष्ण लीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद चंद शर्मा एवं हेडमिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने किया। गार्गी, मधुर, प्रिंसी, एंजेल ने देवकी वासुदेव का अभिनय करके संकट के समय धैर्य रखने का संदेश दिया। मुद्रा राधिका शगुन आराध्या के समूह ने कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर अभिनयात्मक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
दक्ष दिग्विजय, अक्षय, राहुल शौर्य, ने मटकी एक्ट दिखाकर दर्शकों का मन मोहा। सीपी विद्यालय समूह की निर्देशिका डॉण्0 मिथिलेश अग्रवाल ने बताया भगवान कृष्ण सच्ची मित्रता के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। उपनिदेशिका अंजू राजे ने बताया कि श्री कृष्ण की लीलाओं से समय को अनुकूल बनाने की सीख प्राप्त होती है। प्रधानाचार्य डॉ0 विनोदचंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि तिवारी, प्रवीण मिश्रा, उपासना सिंह, देवांशु पोरवाल, बबिता सिंह, दीक्षा वर्मा, भावना यादव सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *