
वालंटियर गु्रप बनाकर सुरक्षा की दी जिम्मेदारी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। आगामी गणेश महोत्सव तथा बारह वफात को लेकर थानाध्यक्ष ने पीस कमेटी की बैठक ली। थानाध्यक्ष ने वालंटियर गु्रप बनाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी।
थाने में सोमवार को थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने गणेश महोत्सव तथा रबी उल अव्वल बारह वफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलायी। थानाध्यक्ष ने गणेश मूर्ति को जगह-जगह स्थापित करने की भी कमेटी बनाई। उन्होंने बताया कि जितनी जगह गणेश महोत्सव मनाया जाएगा, उन सभी कमेटियों को अपनी तरफ से 10-10 वॉलिंटियर बनाने की बात कही। सभी के फोटो तथा आवश्यक दस्तावेज मांगे तथा सभी को कमेटी से अपने-अपने कमेटी से वालंटियर गु्रप बनाने की बात कही। वही बारह वफात पर होने वाले जुलूस के बारे में भी उन्होंने वालंटियर गु्रप बनाने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान कन्हैया गंगवार, रवि यादव, सभासद राहुल यादव, अश्वनी यादव, अरविंद प्रताप राठौर, योगेंद्र सिंह राठौर, सुदेश, डॉ0 विनय सक्सेना सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
