मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली गयी रैली

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत में तथा विकास खंड कार्यालय परिसर में मेरी माटी मेरा देश के तहत रैली निकाली गई रैली। जिसमें दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम सचिवों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में मेरी माटी मेरा देश के तहत रैली का आयोजन किया। बैंडबाजे के साथ धूमधाम से रैली निकाली गई। जिसका समापन कस्बा नवाबगंज होते हुए विकास खंड कार्यालय पर किया गया। वहीं विकास खंड कार्यालय पर भी धूमधाम से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सचिव, रोजगार सेवकों सहित सभी कर्मचारियों ने बैंडबाजे के साथ रैली का आयोजन किया तथा मेरी माटी मेरा देश के तहत इस स्लोगन पढ़ते हुए नारे लगाए। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, एडीओ पंचायत किशनपाल सिंह, ग्राम सचिव मानेंद्र प्रताप, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, आकांक्षा सक्सेना, सुनील कुमार, जुबेर अहमद, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश यादव, अरविंद कुमार, बृजनंदन लाल, इंदल बाबू, पीआरडी, तकनीकी सहायक मनोज कुमार, विनय सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुशील, कौशल, वरिष्ठ अकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, सुरेश चंद्र, आलोक पाठक, राहुल चंदेल, मनोज कुमार, लवलेश कुमार, बिंदा प्रसाद सहित विकास खंड के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *