
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कोटेदार द्वारा राशन की जगह पर रुपये बांटने की सूचना पर लेखपाल व सभासद मौके पर पहुंचे। जिस पर कोटेदार मौके से खिसक गया। वहीं कोटेदार के पुत्र ने बताया कि राशन अधिकारियों द्वारा काट लिया गया है। इस कारण वह रुपये बांट रहा है। नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम बरतल के कोटेदार अनवर उर्फ बाबा की सरकारी राशन वितरण की दुकान है। जिस पर गुरुवार को कोटेदार का पुत्र आरिफ सभी लाभार्थियों को बुलाकर पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन की जगह रुपये बांट रहा था। यह सूचना ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल सचिन कुमार मिश्रा तथा क्षेत्र के कई सभासद मौके पर पहुंचे तथा लोगों ने जानकारी की। लेखपाल व सभासदों को देख कोटेदार खिसक गया उसका पुत्र बैठा रहा। आरिफ ने लगभग 100-150 लोगों को राशन वितरण की जगह पैसा वितरण की बात बताई। उसने बताया कि उनका राशन अधिकारियों द्वारा काट लिया गया था। इस वजह से उनको लाभार्थियों को पैसा देना पड़ रहा है। जांच करने पहुंचे लेखपाल सचिन कुमार मिश्रा के मुताबिक कोटेदार पर लगाये गये आरोप निराधार हैं। जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आयी है। वहीं लोगों द्वारा बताया की लेखपाल व कोटेदार के बीच सांठगांठ हो गई है। इस वजह से जांच को आगे के लिए टाल दिया गया है। वहीं ग्राम सलेमपुर निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र गगन कुमार राशन लेने आया था। उसके 8 यूनिट हैं। जिसकी वजह से उसकी 40 किलो राशन मिलता थ, लेकिन अबकी 40 किलो राशन न मिलकर के उसको 700 दिए गए हैं। वहीं
