फील्ड यूनिट टीम ने आतिशबाजी दुकान से बारूद के लिये नमूने


जांच के लिए भेजे, बीते दिन अनार की जांच करते समय हुआ था विस्फोट

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ललौर जहां शनिवार की सुबह 9.30 बजे के करीब उस वक्त धमाका हो गया जब अनार बनाने वाले कारीगरों द्वारा निर्मित अनारों की जांच की जा रही थी। अनार फटने से निकली चिंगारी बारूद के ढेर पर जा गिर। जिससे भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में दुकान का टीन शेड उडक़र हवा में लहराते हुए पेड़ के ऊपर जा गिरा था। वहीं दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मालूम रहे शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ललौर निवासी सतीश चंद्र पुत्र अनोखे लाल की आतिशबाजी की दुकान गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित है। जहां पिछले कई वर्षों से कारीगरों द्वारा आतिशबाजी का निर्माण किया जा रहा था। दिवाली के त्यौहार की नजदीकियों को लेकर कारीगर शिशुपाल सिंह निवासी कलान जनपद शाहजहांपुर, सुभाष चंद्र पुत्र रामफल निवासी मुबारकपुर द्वारा अनार तथा फैंसी आतिशबाजी तैयार की जा रही थी। जब निर्मित अनारों की जांच की गई, तो अनार धमाके के साथ फट गया। धमका से फटे अनारों से निकली चिंगार बारुद के ढेर पर जा गिरी। इसके बाद भीषण विस्फोट हुआ। जिससे टीन शेड हवा में उड़ गयी। वहीं दूसरी ओर दुकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी लोग बाल-बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना पर शमशाबाद थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी थी। रविवार को जनपद से आई फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटना की जांच पड़ताल करते हुए नमूने एकत्रित किए। जानकारी में बताया गया है फील्ड यूनिट टीम ने तैयार किए गए अनार की बारूद से अलग-अलग नमूने एकत्रित किए तथा साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *