
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत स्वीकृत अवर जलाशय एवं नलकूप निर्माण कार्य का नदीम फारूखी ने नारियल फोडक़र शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम फारूखी ने खुशी जताते हुए कहा कि टंकी निर्माण के बाद नगरवासियों को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारूकी द्वारा रामलीला मैदान जहां पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत स्वीकृत अवर जलाशय एवं नलकूप निर्माण कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को अवगत कराते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारूकी ने कहा रामलीला ग्राउंड में पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत स्वीकृत अवर जलाशय एवं नलकूप का निर्माण होने के बाद नगरवासियों को पानी की समस्याओं से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। सरकार की मंशा हर घर नल से जल इस योजना से सरकार के सपने भी साकार होंगे। सरकार की मंशा के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह टंकी निर्माण कार्य जारी है। सरकार की इसी योजना के चलते नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के अंतर्गत रामलीला मैदान में भी पेयजल योजना के तहत टंकी निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह के पति अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने नारियल फोडक़र किया। इस मौके पर सहायक अभियंता मनोज कुमार जल निगम ने कहा जनपद के नगर पंचायत शमशाबाद में सर्वप्रथम यह योजना स्वीकृत हुई। टंकी निर्माण के बाद हर घर नल से जल उपलब्ध होगा। उपस्थित सभासदगणों से जल निगम टीम के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारुकी, अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार, अमित कुमार जायसवाल, अवर अभियंता अमरजीत सिंह, टीसी जगमोहन सिंह के अलावा नगर पंचायत के सभासद एवं वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दी।
