क्रिसमस को लेकर केरिल सिंगिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

रखा चर्च में पादरी स्टीफन मसीह की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बड़े दिन के उपलक्ष्य में सीएनआई चर्च रखा फतेहगढ़ में केरिल सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन पादरी स्टीफन मसीह की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। चर्च के सदस्यों व बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों व युवाओं ने गीत गाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालन शिवानी प्लूमर ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह, प्रधानाचार्य ऐस्तर रोज दयाल एवं अनुज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चर्च के सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। पादरी स्टीफन मसीह ने प्रभु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संदेश दिया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पादरी जयपाल मसीह ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर सुरेन्द्र पाल सिंह, केपी, गौरव, अंशुल प्लूमर, रंजीत मैसी, सुजीत सहाय, रेनुका पीटर, तविता हिल्स व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *