मजदूर को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शौच करने के लिए सडक़ पार कर रहे मजदूर को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर तराई निवासी बेचेलाल जाटव उम्र 45 वर्ष मुरैठी में एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी का कार्य करता था। मृतक बेंचेलाल शाम करीब 7 बजे मुरैठी गांव में सडक़ किनारे मार्ग से शौच के लिए गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे मजदूर गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल मजदूर को लोगों ने निजी वाहन से लोहिया अस्पताल भिजवाया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने मजदूर बेंचेलाल को मृत घोषित कर दिया। मजदूर बेंचे लाल की मौत की सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक बेंचेलाल के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। मृतक के छोटे भाई का नाम मनीराम है। मौत के बाद मृतक बेंचेलाल की पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक गन्ना कोल्हू पर मेहनत मजदूरी कर घर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक समझौते के प्रयास जारी थे। वहीं चौकी इंचार्ज फैजबाग ने बताया है कि घटना स्थल से ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *