
विधायक ने बच्चों का किया अन्नप्राशन, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तहसील क्षेत्र अमृतपुर की ग्राम पंचायत बलीपट्टी रानी गांव में मुख्य अतिथि शिव मोहन दुबे जिला प्रभारी, विधायक सुशील कुमार शाक्य, जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डीएस राठौर जिला महामंत्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भास्करदत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक सुशील शाक्य ने जैविक कृषि, जल जीवन मिशन के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी ने ग्रामवासियों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली और ग्रामवासियों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुख्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भास्कर दत्त द्विवेदी ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश अपने स्वर्णिम काल की ओर है। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आंगनबाड़ी केंद्र में बने शौचालय को अति शीघ्र बच्चों के लिए सुगम बनाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। जिसके बाद विधायक सुशील शाक्यस भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी व पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी आदि ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में अनुराग सिंह मंडल अध्यक्ष, आलोक बाजपेई मंडल उपाध्यक्ष, नीरज अवस्थी मंडल महामंत्री, मनोज मिश्रा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, करुणेश सिंह मीडिया प्रभारी के अलावा प्रधान शशि प्रभा, सीडीपीओ नवीन चंद यादव, वीडी शुक्ला, सुमित शुक्ला, आर्यावर्त बैंक से राकेश, लोकेंद्र सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
