अज्ञात ट्रक की टक्कर से होमगार्ड का दरोगा घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से होमगार्ड विभाग का दरोगा गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम त्योरखास निवासी हंसराम दुबेे उम्र 35 वर्षीय पुत्र शिवशंकर दुबे होमगार्ड में दरोगा के पद पर थाना कम्पिल में तैनात है। आज वह किसी काम से कायमगंज आ रहा था। जैसे ही वह ग्राम लखनपुर थाना कायमगंज के निकट पहुँचा, तभी अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार होमगार्ड विभाग का दरोगा गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से ओमप्रकाश ने घायल को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *