
महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र लिया भाग, शोभायात्रा में जय श्रीराम के गूंजे नारे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर वंदे मातरम् यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। शहर के रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर से शुरु होकर यात्रा पल्ला, मठिया, चौक, घुमना होते हुए स्वराज कुटीर तक निकाली गयी। यात्रा में युवा केसरिया ध्वज लहराते हुए डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान युवा जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के साथ यात्रा प्रभारी जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, अजीत वर्मा, रामजी अग्निहोत्री, अजय दुबे, डॉ0 राघवेंद्र अग्निहोत्री, मीनू तिवारी ने व्यवस्था देखी।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में भारत माता व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की झांकी का भी गर्मजोशी से स्वागत हुआ। नारी शक्ति ने भी बढ़-चढक़र शोभायात्रा में भाग लिया। महिला वीरांगना जिलाध्यक्ष प्रियंका ठाकुर के नेतृत्व में महिलायें भी यात्रा में पहुंचीं। इस मौके पर भइयन मिश्रा, विपिन अवस्थी, शिवम दीक्षित, वैभव सोमवंशी, राहुल वर्मा, कोमल पाण्डेय, लला अवस्थी, बबिता पाठक, चित्रा अग्निहोत्री, प्रमोद दीक्षित, सुरेंद्र पाण्डेय, आदेश अवस्थी, अनुज मिश्रा, सौरभ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नेहरु रोड पर व्यापारी नेता संजय गर्ग ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह वंदे मातरम् व जय श्रीराम के नारों से शहर गुंजायमान हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
