अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली के संबंध में एडीएम ने ली प्रतिनिधियों की बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली के सम्बन्ध में बैठक आहूत की। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के रुप में भाजपा से मुकेश गुप्ता जिला संयोजक चुनाव प्रबंधक, बसपा से रामनरेश गौतम कोआर्डीनेटर, आम आदमी पार्टी से जितेंद्र सिंह एडवोकेट जिला सचिव, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से शकुंतला जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी से सुभाषचंद्र शाक्य एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से सुनील कुमार कटियार, अपना दल से मो0 साबिर खां एडवोकेट मौजूद रहे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 23 जनवरी को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनपद के सभी 1527 मतदेय स्थलों पर संबंधित निर्वाक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। जो आम नागरिकों के लिए निरीक्षणार्थ एक सप्ताह के लिए उपलब्ध रहेगी। उक्त बैठक में इस जनपद से संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की दिनांक 23 जनवरी को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का सैट हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में उपस्थित सभी सक्रिय 07 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय दलों को उपलब्ध कराया गया। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि उक्त मतदाता सूची की गहनता से जांच कर लें कि मतदाता सूची में किसी अर्ह व्यक्ति का नाम सम्मिलित होने से छूट तो नहीं गया है। यदि कोई अर्ह व्यक्ति 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक है, का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से अभी भी रह गया है, तो फार्म-6 में आवेदन कराकर संबंधित बूथ लेबिल अधिकारी को तत्काल उपलब्ध करा दे। उक्त के अतिरिक्त राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाताओं को भेजे जा रहे मतदाा फोटो पहचान पत्र प्राप्त होने के संबंध में भी जानकारी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *