पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी ने प्रदेश सचिव व महासचिव को जूते से पीटने की कहीं बात

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
कांग्रेस के पूर्व विदेशी मंत्री की पत्नी का विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पार्टी पदाधिकारी को जूते से पीटने की बात कार्यकर्ताओं से कह रही है।
कांग्रेस से फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से संसदीय टिकट की दावेदारी कर रहे हैं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद जिले में उनका माहौल बनाने के लिए उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियों में जाकिर भवन ग्राम पिथौरा कायमगंज में लुईस खुर्शीद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि अगर प्रदेश सचिव, महासचिव आए और पूछे की सलमान खुर्शीद व लुईस खुर्शीद कौन है तो सबसे पहले प्रेस (मीडिया) को बुलाएं, उसके बाद पूछने वाले सचिव, प्रदेश महासचिव की चप्पल उतार कर जमकर धुनाई कर दें। जिससे वह अगली बार यह पूछने की हिमाकत न करें कि सलमान खुर्शीद और लुईस खुर्शीद कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *