विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 75 अभ्यार्थियों को मिला रोजगार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा रामस्वरुप आईटीआई बख्तेरापुर शमशाबाद में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। आईटीआई कौशल विकास मिशन एवं सेवा योजन के तत्वाधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत विकास खण्ड स्तरीय शमशाबाद में रोजगार मेले का आयोजन हुआ।

भाजपा नेता जय गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने विचार व्यक्त किये। नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने विचार व्यक्त किये। रोजगार मेले में 15 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। 850 रिक्तियों के सापेक्ष 135 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 75 अभ्यार्थी रोजगार हेतु चयनित किये गये। आईटीआई पास आउट 5, नान आईटीआई 22, कौशल विकास मिशन के 45 एवं डीडीयू-जेकेवाई के 2 अभ्यार्थी चयनित हुए। संचालन सच्चिदानंद सागर ने किया। मेेले की व्यवस्था कार्यदेशक बृजेश कुमार ने देखी। इस मौके पर आशीष कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, सुमन, शिव बहादुर सिंह, विजेन्द्र सिंह, राजकिशोर महतो आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *