
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानाचार्य परिषद द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। 5 सूत्रीय ज्ञापन में मांग की गई कि प्रधानाचार्य डा0 बृजभूषण सिंह का अवशेष वेतन व प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह रुपकिशोर इंटर कालेज का अवशेष वेतन, प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा जवाहर लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय नवाबगंज, प्रधानाचार्य रामप्रकाश भदौरिया शिवनंदन सिंह इंटर कालेज का अवशेष वेतन दिया जाये। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने पर विद्यालय का अत्याधिक धन खर्च हो रहा है। लाइनें प्रतिवर्ष क्षतिग्रस्त हो रही है। सरकार द्वारा विद्यालयों को सीसीटीवी के खर्च का भुगतान दिया जाये। बोर्ड परीक्षा के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु रुप से बनायी रखी जाये। गृह परीक्षा का शुल्क बढ़ाया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदेश संगठन मंत्री डा0 संदीप चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, योगेश चन्द्र तिवारी, डा0 बृजभूषण सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
