प्रेमी ने लगाई छत से छलांग, घायल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपने गांव की ही निवासी युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए कहा। जिस पर प्रेमी युवक ने प्रेमिका से रात के वक्त मिलने का वादा किया। वादे के मुताबिक प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए रात्रि के समय उसके घर पर जा पहुंचा। जिस वक्त प्रेमी युवक माशूका के घर पहुंचा उस वक्त माशूका के परिजन सो रहे थे। दोनों अपने प्यार का इजहार करने लगे। उसी समय प्रेमिका के परिजनों को उनके घर में कुछ अजीब सा महसूस हुआ। जिस पर प्रेमिका के परिजनों ने घर में छानबीन शुरू कर दी। अपने को घिरता देख प्रेमी युवक ने छत पर चढक़र नीचे छलांग लगा दी। छत से छलांग लगाने से युवक नीचे गिरा और घायल हो गया। घायल हुआ प्रेमी युवक चीखने चिल्लाने लगा। जिस पर मोहल्ले क लोग भी जाग गए और प्रेमी युवक के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। परिजनों ने घायल प्रेमी युवक को फर्रुखाबाद शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां समाचार लिखे जाने तक घायल प्रेमी युवक का इलाज जारी था। वहीं प्रेमी के प्रेमिका के घर पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
