फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट/गाइड, नेशनल लेवल यूथ काम्प्लेक्स, गदपुरी, हरियाणा में आयोजित पांच दिवसीय नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव में डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिश्नर व ब्लॉक बढ़पुर गाइड कैप्टन भारती मिश्रा द्वारा स्टाफ के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में 21 राज्यों के कुल 326 कब बुलबुल ने प्रतिभाग कर एक रिकॉर्ड कायम किया। कार्यक्रम में 166 बच्चों को गोल्डन अवार्ड दिया गया।

अवार्ड हेतु इस कैम्प में बच्चों को 13 परीक्षाएं उत्तीर्ण करनी होती हैं, जनपद की शिक्षिका भारती मिश्रा विभिन्न परीक्षाओं में निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं। लार्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल के जन्म दिवस चिन्तन दिवस के अवसर पर बच्चों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्लियामेंट सदस्य पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डी0पी0 वत्स व समापन के0के0 खण्डेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट/गाइड के निदेशक राजकुमार कौशिक, डिप्टी डायरेक्टर सुरेखा श्रीवास्तव, असिस्टेंट डायरेक्टर शिवांगी, असिस्टेंट डायरेक्टर साउदर्न रेलवे अमिलेन्द्र शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से पधारे स्काउटर्स/गाइडर्स ने प्रतिभाग किया।
