फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा ने सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि लोगों से मांग की है कि क्या उन्हें दिखायी नहीं दे रहा है कि शहर के बजरिया जसमई रोड पर निकलना मुश्किल हो रहा है। दो पहिया वाहन, ई-रिक्शा पर बैठे लोग गिरकर चुटैल हो रहे है। जसमई दरवाजा की ओर जाने वाली सडक़ राम जानकी दुर्वाषा ऋषि आश्रम में रोजाना श्रद्धालु आते है। न ही जल निकासी है। जिस कारण कीचड़ युक्त सडक़ से घुसकर लोगों को निकलना पड़ रहा है।

ऐसे में जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा ने मांग की है कि जिम्मेदार नेता व अधिकारी जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें और सडक़ बनवाये। आम जन समस्याओं से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा ने नगर पालिका व जन प्रतिनिधि के उदासीन रवैया के चलते सडक़ की यह दुर्दशा होती जा रही है। जनहित में जल्द सडक़ बनवायी जाये। सडक़ कार्य अगर शुरु नहीं किया गया तो जनप्रतिनिधियों के खिलाफ क्रांतिकारी मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर संतोष राजपूत, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, प्रमोद, अमित, राकेश कुमार, संजय कुमार, महेन्द्र सिंह, शिव प्रताप सिंह, शिवांश दुबे, रजत राजपूत, विमल, अरविन्द, नसीम, रतीराम, सादिक, कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।
