अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। इंडिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद निर्मल कुमार खत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर लोकसभा चुनाव पर चर्चा व विचार विमर्श किया। इस मौके पर पूर्व सांसद श्री खत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवधेश प्रसाद को चुनाव जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनेगी।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि दोनों दलों के साथ आने से गठबन्धन मजबूत हुआ है।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि जिस तरह से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है,उससे जीत निश्चित है। इस अवसर पर मुख्य रुप से मो फिरोज खान गब्बर,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला महासचिव बख्तियार खान, महानगर महासचिव हामिद जफर मीसम,जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद,जयसिंह यादव,श्री चन्द्र यादव,कांग्रेस नेता उग्रसेन मिश्रा, शिवांशु तिवारी,राकेश पांडेय, गौरव पांडेय,वीरेंद्र गौतम,रियाज अहमद,शुऐब खान,लकी खान व राम नाथ पासी आदि उपस्थित थे।
