फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शैक्षिक नवाचार एसोशिएशन के तत्वावधान में आयोजित शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन जनपद बदायूं के स्काउट भवन में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोशिएशन मनोज कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। मुख्य अतिथि बदायूं विधायक ने भाग लिया। विशिष्ठ अतिथि बेसिक शिक्षाधिकारी श्वेता भारती व स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चन्द्र सक्सेना के अलावा स्काउट गाइड के कैप्टन ने भाग लिया।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में ध्वजशिष्टाचार के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

प्रतिभागियों को शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में स्काउट गाइड विषय पर शैक्षिक नवाचार का प्रस्तुतीकरण पीटी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी नवाचारी स्काउटर गाइडर को अंगवस्त्र प्रमाण पत्र एवं शील्ड मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोशिएशन मनोज कुमार सिंह एवं अकबर अली, दिनेश सिंह जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़, अनवर हुसैन सन्तोष कुमार कुशवाहा, रजनीश कुमार सिंह, महेश कुमार, ज्योति सहित प्रदेश के लगभग सैकड़ों जिला स्काउट मास्टर एवं जिला गाइड कैप्टन उपस्थित रहे। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।लीडर ट्रेनर स्काउट एवं जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ दिनेश सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों में उत्साह एवं कार्य करने की क्षमता देखकर सभी अतिथियों ने प्रदेश के लगभग सैकड़ों जिला स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन की भूरि भूरि सराहना एवं प्रसंशा की।
