रोवर लीडर योगेश कुमार बेंगलुरु कार्याशाला में जनपद का बढ़ायेंगे मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला एसडीजीएस पर बेंगलुरु कर्नाटक राज्य में योगेश कुमार रोवर लीडर अपने जनपद से प्रतिभाग करेंगे। जिसमें प्रदेश से पांच लोगों का चयन किया गया। सितारा त्यागी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मुरादाबाद मण्डल, मयंक शर्मा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मेरठ/सहारनपुर मंडल, नौशाद अली सिद्दीकी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर/आज़मगढ़ मण्डल, प्रीति सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त आगरा मण्डल और योगेश कुमार सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मण्डल के रूप में प्रतिभाग करेंगे। जो कि भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय डॉ0 एनी बेसेंट ट्रेनिंग एंड कैंपिंग सेंटर डोड्डबल्लापुर कर्नाटक राज्य में 25 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित होगा। जनपद से योगेश कुमार राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए 23 फरवरी आगरा कैंट से रवाना होंगे। 25 फरवरी को कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। जनपद में योगेश कुमार रोवर लीडर की एक नई पहचान बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *