फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर सदर विधानसभा की संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं विधानसभा संयोजक आदित्य मिश्रा ने संचालन समिति के सदस्यों को चुनावी तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।

मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा लोकसभा चुनाव होने में बहुत कम समय शेष रह गया है, इसलिए संचालन समिति के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका में दिखाई देंगे। भाजपा अन्य दलों से बहुत आगे है। पिछले लोकसभा चुनाव में जीत के प्रदर्शन को दोबारा दोहराने के लिए सभी लोगों को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। केंद्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर वर्ग तक पहुंचानी सुनिश्चित करनी है। विधानसभा संयोजक आदित्य मिश्रा ने कहा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की तर्ज पर ही विधानसभा चुनाव संचालन समिति बनाई गई है जो लोकसभा चुनाव में भी कार्य करेगी। विधानसभा स्तर पर होने वाले अभियानों एवं कार्यक्रमों में विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अंतर्गत सभी कार्य होंगे। इस अवसर पर राजकुमार वर्मा, अनुराग दुबे उर्फ अनु, रामकिशोर सैनी, विश्राम सिंह, राजीव मिश्रा, अमित पाल, शेर सिंह शाक्य, धर्मेंद्र राजपूत, राधेश्याम वाल्मीकि, योगेंद्र भदौरिया, सर्वेश कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।
