फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की संस्तुति पर याकूतगंज निवासी अफजाल अंसारी को जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने अपनी कमेटी में जिला सचिव पद का दायित्व सौंपा है। अफजाल अंसारी के जिला सचिव मनोनित होने पर पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं से स्वा

गत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। विजय यादव ने बताया
कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ा गया है। अफजाल अंसारी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई। अफजाल अंसारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को लोकसभा भेजेगें। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यालय पर कासिम खान, सलमान अंसारी, विवेक यादव, बंटी यादव टिन्कू, सिल्लु वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
