सबसे ज्यादा यूपी में पीडीए के सांसद जीतेंगे: सिकंदर यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव का जनपद आगमन पर अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुभाष चन्द्र शाक्य आदि अधिवक्ताओं ने जनपद की सीमा पर पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत किया और बुके देकर सम्मानित किया। सिकंदर यादव ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटे पीडीए जीतेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनपदों का मैं भ्रमण कर रहा हूं। जनता का आपार सहयोग मिल रहा है। समाजवादी रीतियों व रीतियों को आम जन मानस के लोग पसंद कर रहे है। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने के लिए सभी अधिवक्ताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बनती है तो अधिवक्ताओं के लिए नये चेम्बरों का निर्माण होगा और अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार हूं। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, रावेन्द्र सिंह, अधिवक्ता समीर राजा, रोहित यादव, वीनेश कुमार, कुलदीप सिंह, आकाश शाक्य, वीरेन्द्र सिंह यादव, श्रीकृष्ण गौतम, कृष्ण गोपाल, अमर जीत, अचल प्रताप सिंह, संजय सिंह चौहान, दिवाकर शाक्य, चक्रपाल सिंह, कलीम अहमद, प्रदीप यादव, समीम खान, रंजना कश्यप, शिवम कटियार, राजीव कुमार, अनिल कुमार यादव, राहुल यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, अजीत सिंह, मोहित यादव, धर्मेन्द्र सिंह, साहिल यादव, अनिल कुमार, आदेश यादव, विनय कुशवाहा, अर्चना शर्मा, रोहित सागर, वीरेन्द्र सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह राजपूत, श्रीकृष्ण गौतम, रविनेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
