कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक दर्जन लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डा0 शोभित शाक्य ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक चले इस शिविर में 10 लोगों ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया। यह रक्त ब्लड बैंक में सुरक्षित करवाया गया है जो समय पर जरूरतमन्द लोगों के काम आएगा। उन्होंने कहा कि एक यूनिट ब्लड करीब तीन लोगों की जान बचा सकता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। इसमें शरीर में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है न ही कमजोरी आती है, बल्कि ब्लड निकल जाने के बाद तेजी से नया ब्लड बनता है। मुंसिफ कोर्ट अधिवक्ता सुरजीत कुमार ने रक्त देने के दौरान सीएमओ डा0 अवनींद्र कुमार ने प्रशत्रि पत्र प्राप्त किया।
