फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री महाकाल मंडली के द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्री महाकाल की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन 6 मार्च दिन बुधवार को निकाली जायेगी। यात्रा श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर चौक, घूमना, स्टेट बैंक से पुन: पंडाबाग पहुंचेगी। महाकाल मंडली की हुई बैठक में तय किया गया है कि इस बार बाबा की पालकी के साथ-साथ श्री गौरी-शंकर का रथ, बालाजी का रथ, धूना गाड़ी, रोड झांकियां और श्री महाकाल डमरू दल यात्रा को भव्यता प्रदान की जायेगी। श्री महाकाल मंडली द्वारा आयोजित यात्रा में सभी भक्तों का सहयोग रहेगा। इस बार बाबा की पालकी में सभी भक्तगण अपने मित्रों व परिवार के साथ आये। पंडित प्रखर शर्मा द्वारा यात्रा की व्यवस्था की जायेगी।
