रोवर्स/रेन्जर्स के शिविर का विभिन्न गतिविधियों के साथ हुआ समापन

प्राचार्या डा0 शालिनी ने प्रशिक्षिका व अतिथि को शाल ओड़ाकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में प्राचार्य डॉ0 शालिनी के संरक्षण में रोवर्स/रेन्जर्स प्रभारी डॉ0 अमित कुमार व रोवर्स/रेन्जर्स प्रशिक्षिका चमन शुक्ला के द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पांच दिवसीय शिविर के पंचम दिवस के समापन पर ध्वजारोहण एवं झण्डा गीत के साथ शुरु हुआ। मुख्य अतिथि डा0 एनएकेपी महाविद्यालय से आयी डा0 पारुल मिश्रा ने रोवर्स/रेन्जर्स की विभिन्न गतिविधियों के साथ छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। महाविद्यालय में लगे कैम्प में प्रशिक्षिका द्वारा विभिन्न प्रकार की गाठों का प्रयोग कराया गया। कैम्प के आसपास छोटी सी खाई खोदकर उसके महत्व को बताया। सुरक्षा की दृष्टि से कैम्प के सामने आग व्यवस्था की जानकारी दी गई। ्रकैम्प में लेटने, बैठने, उठने आदि सभी तरह की बातों को सीखाया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षिका को शाल ओड़ाकर प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ0 पारुल मिश्रा, प्रशिक्षिणका चमन शुक्ला एवं प्राचार्या ने कैम्प का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की कार्यशैली को देखा। मुख्य अतिथि डा0 पारुल मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन को यादगार बनाने के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन करें। जिसके तहत वह नाम रोशन कर सकें। चमन शुक्ला द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए भी आभार व्यक्त किया। सभी छात्र/छात्राओं को उनकी लगन और प्रशिक्षण के समय ऊर्जावान बेहतर प्रदर्शन के लिए प्राचार्या ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर हर्षित शर्मा, आयुष, वैभव शर्मा, सूर्यकांत, सुमित, विनय, अरुण, प्रियांशु लालू, अमित जाटव, अनिरुद्ध, सिम्मी शर्मा, शिवानी, शिखा पूजा, मुस्कान, बबली, किरण आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *