फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने अपनी टीम के साथ भ्रमण कर सपा प्रत्याशी के लिए जन सम्पर्क किया। साथ ही 22 अप्रैल सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का जनपद में दौरा है। वह रोहिला में पार्टी के प्रत्याशी के लिए सभा करेंगे साथ ही केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जिसके लिए कार्यकर्ताओं से जन सम्पर्क कर सभा स्थल में पहुंचने के लिए अपील की है। जनसभा का आयोजन रोहिला चौराहा मोहम्मदाबाद में होगा। रविवार को पांचाल घाट, लकूला, सकवाई में सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा जन सम्पर्क किया गया। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेंचेलाल, जिला सचिव दीप सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, जिला सचिव भूपेन्द्र सिंह के साथ जन सम्पर्क किया। इस दौरान पांचाल घाट पर चन्द्रशेखर, श्यामवीर, अरविन्द यादव, प्रशांत, मनोज, वीके यादव, मंचल सिंह मौजूद रहे। लकूला में गौतम गिहार, प्रेम कुमार, शिवपाल कोटेदार, वीर सिंह, मुन्नू कुशवाहा मौजूद रहे। वहीं मोहम्मदाबाद सकवाई में रनवीर यादव, पदम सिंह, शिवसिंह, रामवृक्ष, समर पाल यादव मौजूद रहे।
सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने शिवपाल सिंह की सभा के लिए किया जन सम्पर्क
